सिवान: दिन दहाड़े दो महिलाओं को बनाया निशाना, नकदी व गहना लूटा

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े भरे बाजारों में बेखौफ बदमाशों ने दो महिलाओं को निशाना बनाया. शहीद सराये बाजार नजदीक महिला को धक्का मारकर एक बदमाश ने पर्स छीन लिया. वहीं, अस्पताल मोड़ से एक महिला का थैला काटकर करीब 5 हजार रुपये व दो सोने की नाक की कील चुरा ली.पीड़ित महिला की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई निवासी तारकेश्वर प्रसाद की पत्नी देवांती देवी के रूप में हुई है. उन्होंने बताया की घर में रिस्तेदार के घर शादी में जाने के लिए नाक की कील को वापस कर थोड़ा भारी वजन में लेने के लिए बाजार आई थी. जहां कार्य पूरा होने के बाद बस स्टेंड के लिए जा रही थी तभी अस्पताल मोड़ के समीप चार से पांच की संख्या में युवक आये और शोर करने लगे जब तक कुछ समझती पाती तब तक थैला को काटकर पांच हज़ार नगद रुपया समेत सोने की दो नाक की कील चुरा ली.

घटना के बाद आस पास के लोगो की भीड़ इकठी हो गई महिला रोती-बिलखती गांव चली गई .दूसरी घटना शहीद सराय बाजार के नजदीक की है. पीड़ित महिला नौतन थाना क्षेत्र के हसुआ गांव निवासी कन्हैया राम की पत्नी अंजलि देवी है उन्होंने बताया की शहीद सराये मार्केट में खरीदारी करने आई थी.जिसके वजह पर्स को ऊपर में ही रखी हुई थी उसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से पर्स छीनकर फरार हो गए .शोर मचाई तब तक बदमाश तेज़ रफ़्तार में कसेरा टोली मोड़ के तरफ फरार हो गये. वह चीख-चीखकर कह रही थी कि बड़ी मेहनत की कमाई है.दिनरात काम करके जीवनयापन कर रही हूं.पर्स में एक हजार रुपये थे.इसके बाद पीड़िता गश खाकर गिर पड़ी. जिसे लोगों ने संभाला कुछ देर बाद होश आया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026