सिसवन: 192 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाने की पुलिस ने शनिवार की शाम कचनार गांव के उत्तर टोला से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बोलेरो से 192 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के भागर निवासी विशाल कुमार उर्फ गोलू के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि संध्या गश्त कर पीएसआइ अजीत कुमार दल-बल के साथ थाना लौट रहे थे, उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बाेलेरों में शराब रखकर लाया जा रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कचनार उत्तर टोला स्थित सामुदायिक भवन के समीप छापेमारी की गई, इस दौरान पुलिस को देख चालक दो लोगों के साथ बोलेरो छोड़ भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने विशाल कुमार उर्फ गोलू को पकड़ लिया तथा शराब व बोलेेरो को जब्त कर थाना लाई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026