बसंतपुर: झमाझम वर्षा से बनी नारकीय स्थिति, जलजमाव व कीचड़ से परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड में रविवार को हुई झमाझम वर्षा ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जगह-जगह जलजमाव व कीचड़ होने से बसंतपुर बाजार की नारकीय स्थिति हो गई। बाजार के सब्जी मंडी, थाना रोड, एनएच 227 ए पर गांधी आश्रम से मिनर्वा मोड़ तक सड़क पर जलजमाव व कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दुकानदारों द्वारा सड़े गले फेंके गए सब्जी व फलों के अवशेष से बदबू आने लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति महाराजगंज रोड की रही।

जहां जल निकासी नहीं होंने से सड़क पर पानी जमा हो जाने से इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप डाकघर, निबंधन कार्यालय आदि जगहों पर जल जमाव परेशानियों का सबब बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर वर्षा से किसानों के चेहरे खुशी से खिले उठे। उनके पीले पड़ रहे मक्का एवं धान के बिचड़े में जान आने से उन्हें काफी राहत मिली।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024