सिसवन: ग्वाला समुदाय के श्रद्धालुओं ने किया बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में दुग्धाभिषेक

हर-हर महादेव व बोलबम से गूंजा शिवालय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के मेंहदार गांव स्थित महेंद्रनाथ मंदिर में सावन मास की एकादशी पर गुरुवार को ग्वाला समुदाय के लोगों ने भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया। इसमें बिहार व यूपी के काफी संख्या में ग्वाला समुदाय के लोग शामिल थे। बताया जाता है कि दशकों वर्ष पुरानी परंपरा अंतर्गत गुरुवार की सुबह सिवान, छपरा, गोपालगंज के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बलिया, रेवती, सहतवार, सुरेमनपुर आदि जगहों से काफी संख्या में श्रद्धालु महेंद्रनाथ मंदिर पहुंचे तथा भगवान भोलेनाथ को दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की व मन्नतें मांगी। इस दौरान हर-हर महादेव व बोल बम के उद्घोष पूरा शिवालय गूंज उठा। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

शास्त्रों के अनुसार दूध को सात्विक माना गया है। जानकारों के अनुसार माना जाता है कि शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मौके पर अरघा समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर यादव, राजेश यादव, दीनानाथ यादव, रामाधार यादव, राजदेव यादव, शैलेंद्र यादव, अमित यादव, ब्रह्मा यादव आदि उपस्थित थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ले सीओ सतीश कुमार, प्रभारी बीडीओ अशोक कुमार, डीसीएलआर शाहनवाज खान, हुसैनगंज बीडीओ राकेश चौबे, जीरादेई बीडीओ जितेंद्र कुमार, एसडीओ रामबाबू बैठा, चैनपुर ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव, सिसवन थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026