परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर जलापूर्ति व्यवस्था नहीं रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। इस कारण यात्राियों को पानी के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। जलापूर्ति के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार रेलवे के वरीय अधिकारियों जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की लेकिन आजतक जलापूर्ति बहाल नहीं हो सका है।
भीषण गर्मी में यात्री पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन रेलवे विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, रमेश उपाध्याय, संजय सिंह, मानवेंद्र कुमार अभय, शांता कौशलेंद्र सिंह, प्रो. सुबोध सिंह, मुनमुन सिंह आदि ने रेलवे अधिकारियों से रेलवे स्टेशन पर जलापूर्ति कराने की मांग की है ताकि यात्रियों को पानी की सुविधा मिल सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…