सिसवन ढाला: ट्रक की टक्कर से सिसवन ढाला रेलवे फाटक का बूम टूटा

परवेज़ अख्तर/सिवान: छपरा रेलखंड स्थित सिसवन ढाला रेलवे फाटक का बूम मंगलवार की शाम एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से टूट गया। गेटमैन ने स्थानीय स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार एवं आरपीएफ ने ट्रक को जब्त कर लिया। बूम टूटने के कारण इमरजेंसी चैनल बूम लगाकर ट्रेनों को आगे की ओर पास कराया गया। सूचना प्रेषण तक रेलवे क्रासिंग का बूम बनने का काम चलता रहा। इस कारण कई ट्रेनें लेट हो गईं। वहीं ट्रेनों के लेट होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

फाटक की मरम्मत के दौरान सड़क के दोनों ओर कई घंटों तक जाम लगा रहा। वहीं कई ट्रेनों को धीमी गति से निकला गया। मामले में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि सिसवन ढाला का फाटक बंद नहीं था। इसी दौरान सिसवन की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे फाटक के बूम में धक्का मार दिया। इसे बूम टूट गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया गया है। बताया कि बूम टूटने से कई ट्रेनें लेट हुई हैं। धीमी गति से ट्रेनों का इमरजेंसी चैनल बंद कर पास कराया गया। बता दें कि जब्त ट्रक पर यूपी का नंबर अंकित है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026