✍️परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज सिविल सर्जन डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने सोमवार को महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश राम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ- सफाई रखने, सरकार के योजना का सही से निष्पादन करने का निर्देश दिया।
सीएस ने बताया कि महाराजगंज पीएचसी में डेंगू का किट उपलब्ध हो गया है। उन्होंने फागिंग कराने एवं ब्लीचिंग पाउडर आदि का छिड़काव का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि पीएचसी कर्मियों द्वारा सीएस के आने की सूचना पर पूर्व में ही महाराजगंज पीएचसी में साफ सफाई कराई गई थी। इस मौके पर डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजेश कुमार राम, स्वास्थ्य प्रबंधक एम.आलम समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…