सिसवन: डीएम ने बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा, दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने गुरुवार को सरयू नदी तटबंध का निरीक्षण कर बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। वे गोगरा तटबंध का निरीक्षण कर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। अधिकारियों ने तटबंध पर पैदल चलकर उसकी हालात को देखा और निरंतर निगरानी करने का निर्देश भी दिए। सरयू नदी में बाढ़ आने पर सबसे अधिक तबाही तटवर्ती कचनार, सिसवन, सरउत, ग्यासपुर नवका टोला में होती है। इसके अलावा अंचल के आधा दर्जन पंचायत भी बाढ़ से प्रभावित हो जाते हैं। जिलाधिकारी ने उन पंचायतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए कैंप लगाने हेतु चिह्नित किए गए स्थान, नाव तथा राहत सामग्री की तैयारी के बारे में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी ली।

उन्होंने बाढ़ आने की स्थिति में ग्रामीणों को पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करने तथा राहत आदि का पुख्ता प्रबंध करने का निर्देश भी दिए। इस मौके पर मौजूद बाढ़ विभाग के कार्यपालक अभियंता नवलकिशोर भारती ने बांध को पूरी तरह सुरक्षित बताया। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि कटाव होने की स्थिति में बालू की बोरियां भर कर रखी गई हैं। बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर रहने तथा कैंप लगाने के लिए आधा दर्जन जगहों का चयन भी कर लिया गया है। नावों को भी तैयार रखा गया है। बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत देने के लिए भी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस अवसर पर एसडीओ रामबाबू बैठा, बीडीओ सूरज कुमार सिंह, सीओ सतीश कुमार, बीसीओ रेयाज अहमद, पीओ सुबोध कुमार सिंह, बीपीआरओ कुमारी विभा, प्रमुख धर्मेंद्र साह सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी एवं अभियंताओं की टीम थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024