सिसवन: ट्रक-आटो की टक्कर में चालक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन के चैनपुर निवासी प्रयाग पटेल बुधवार की देर शाम सिसवन की ओर से सवारी पहुंचाकर अपने आटो से घर लौट रहे थे, तभी सिवान की ओर से तेज गति से जा रहे ट्रक ने सिसवन-सिवान मुख्य मार्ग पर चैनपुर ग्रामीण बैंक के समीप उनकी आटो में जोरदार टक्कर मार दिया इससे आटो के परखच्चे उड़ गए तथा उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि राजू पटेल व राहुल पटेल घायल हो गए। वहीं घटना के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लोहे के खंभे से टकरा गया। घटना की आवाज सुनते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया तथा घटना की सूचना चैनपुर ओपी को दी। इस दौरान ग्रामीण सड़क जाम कर मृत प्रयाग पटेल के स्वजन को मुआवजा की मांग करने लगे।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही सिसवन, दारौंदा, हुसैनगंज व रघुनाथपुर थाने की पुलिस पहुंची। इस मौके पर बीडीओ ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपये दिए तथा अन्य मद से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ और पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों का इलाज भी सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। गिरफ्तार चालक सिसवन थाना क्षेत्र के भीखपुर निवासी अनरजीत यादव बताया जाता है। ओपी प्रभारी अभिनंदन कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में मृत व्यक्ति के स्वजन द्वारा ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटना के बाद मृत प्रयाग पटेल पत्नी ललिता देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026