रघुनाथपुर: युवक की अज्ञात की वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गंभीरार-शुभहाता मुख्य सड़क पर बुधवार की रात कार्यक्रम देख घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गंभीरार निवासी सुखारी राम के पुत्र दिलीप राम के रूप में हुई। स्वजनों के अनुसार दिलीप राम गांव में नवरात्र पर आयोजित कार्यक्रम देखकर घर लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी सुबह टहलने के दौरान ग्रामीणों को हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मृतक के स्वजन आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026