सिसवन: जनता दरबार में फैसला के बाद भी महिला का रास्ता बाधित

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन जमीन विवाद के निपटारे को लेकर सीओ व थानाध्यक्ष की उपस्थिती में हर शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया जाता है. इसमें दोनों पक्ष की आपसी सहमति से विवाद का निपटारा किया जाता है. बावजूद कुछ लोग इस फैसल को नहीं मानते हैं. ऐसे में सरकार की इस व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है. ऐसा ही मामला प्रखंड क्षेत्र के सिसवन गांव से आया है.जहां पर स्थानीय गांव निवासी फूल कुमारी देवी को अपने जमीन पर हक नहीं मिल रहा है. वादी का कहना है कि उनका जमीन खाता 473 और सर्वे  संख्या 771 में लगभग पांच धूर  है.

जिस पर आने जाने का रास्ता है जिसे पट्टीदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है. उन्होंने सीओ को आवेदन देकर रास्ते से अतिक्रमण हटाने कि गुहार लगाई थी. सीओ ने दोनों पक्ष को बीते शनिवार को जनता दरबार में बुलाकर मामलें का निष्पादन किया. सीओ की रिपोर्ट में लिखा हुआ है कि प्रदीवादी रास्ते से लकड़ी हटायें. इसके बाद उक्त समस्या जस की तस बनी हुई है. अब वादी पक्ष मुख्यमंत्री की जनता दरबार में जाने की तैयारी कर रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026