सिवान: गलत तरीका से जमीन लिखवा कर किया दावा

मामला नगर थाना के चौक बाजार का

परवेज अख्तर/सिवान: गलत तरीके से जमीन लिखवाकर दावा पेश करने के मामले में पीड़ित ने नगर थाना में कांड संख्या 359/21 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना क्षेत्र के चौक बाजार निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने आवेदन में कहा है कि मेरे मामा प्रो. मनोरंजन प्रसाद ने शहर के चौक बाजार स्थित खाता नंबर 906, सर्वे नंबर 518, रबका चार धूर तीन धुरकी 10 फरकी में बने दो तल्ला मकान को बख्शीस में दिया था.

जिसकी दाखिल खारिज भी विनोद कुमार गुप्ता के नाम से है. अब उस जमीन के दो धूर भाग पर मो सलीम दावा कर रहे हैं. पीड़ित ने कहा है कि जब मो सलीम के दावा की जांच की गयी तो, पता चला कि मामा प्रो. मनोरंजन प्रसाद के नौकर कृष्ण रंजन तथा मुन्ना द्वारा एक साजिश के तहत बैनामा कर दिया है. जबकि कृष्ण रंजन के विरूद्ध मामा ने व्यवहार न्यायालय में 344/16 वाद दायर किया था. जिसमें कृष्ण रंजन ने नौकर होने की बात स्वीकार की थी. पीड़ित ने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026