परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के निरखापुर गांव के समीप सिसवन ताजपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम ताजपुर से सिसवन के तरफ तेज गति में जा रही एक अज्ञात पिकअप ने दो वृद्ध महिलाओं को रौंदते हुए निकल गया. जिससे मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई. जबकि दूसरी महिला घायल हो गई था. घायल महिला का रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बारें में बताया जाता है कि नीरखापुर गांव निवासी राधिका कुंवर अपने पड़ोसी शिव कुमार सिंह की पत्नी लीला देवी के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने जा रही थी.
इसी दरमियान एक अज्ञात पिकअप ने रौंद डाला, जिससे मौके पर ही राधिका कुवर की ऑन द स्पॉट मौत हो गई. इधर सड़क दुर्घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मचा हुआ था. मृत राधिका के बड़े पुत्र नीरंजन कुमार सिंह ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मृत महिला के दो बेटे व एक बेटी है. बड़ा बेटा नीरंजन कुमार सिंह दूसरा नवीन कुमार एवं पुत्री नंदनी कुमारी है. थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने कहा कि अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. दुर्घटना मामले में सीओ सतीश कुमार ने कहा कि रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दिया गया है. आपदा राहत से मिलने वाली सहायता राशि पीड़ित परिजनों को दी जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…