महाराजगंज: बीडीओ ने की पंचायत सचिवों के साथ बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ रवि रंजन ने पंचायत के सभी पंचायत सचिवों के साथ बैठक कर नलजल कार्य को अद्यतन करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. कहा कि पंचायतों में नलजल का काम अधूरा होने की शिकायत मिल रही है. पैसा भुगतान के बाद कार्य को अधूरा रहना नियम के खिलाफ है. जिस पंचायत में पैसा निकासी के बाद कार्य अधूरा है उन पंचायतों की जांच कर पगति सूची सभी पंचायत सेवक प्रखंड कार्यालय को सुपुर्द करेंगे.

जिस पंचायत से सूची उपलब्ध नहीं कराई जाएगी समझा जाएगा, उस पंचायत सेवक से कारण पृच्छा नोटिस जारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रखंड का विकास ग्राफ बढाना है तो सभी को अपने कर्तव्य का सही ढंग से पालन करना पडेगा. उन्होंने कहा कि कार्यालय का हो अथवा क्षेत्र का कोई भी काम लंबित नहीं रखे. पंचायतों के लिए सरकार द्धारा जो योजना चलायी जा रही है उसे लोगों को लाभ पहुंच रहा है कि नहीं इसका विशेष ध्यान दे.कोई कार्य लंबित न रखे, तुरंत उसका निष्पादन कर दे.बैठक में पंचायत सचिव प्रदीप सिंह, अमीर सिंह, धर्मनाथ सिंह, नन्द लाल प्रसाद आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026