सिसवन : सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में चालक पर प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : सिसवन-ताजपुर मुख्य मार्ग पर साईंपर गांव में शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से ग्यासपुर निवासी फिदा हुसैन खान के पुत्र शकील खान की हुई मौत के मामले में मृत शकील के चचेरे भाई आमिर हुसैन खान के बयान पर सिसवन थाने में ट्रक चालक कानपुर न्यू आजाद नगर निवासी रामप्रकाश यादव के विरुद्ध् प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें चालक पर लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाया गया है। ज्ञात हो कि शनिवार की शाम शकील खान अपने चचेरे भाई मन्नू खान के साथ बाइक पर सवार होकर ताजपुर की ओर जा रहे थे। तभी सिसवन-ताजपुर मुख्य मार्ग पर साईंपुर की गांव के पास ट्रक की चपेट में आने शकील खान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि बाइक सवार मन्नू खान गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया, वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने ग्यासपुर गांव के पास पकड़ लिया तथा उसकी धुनाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक समेत चालक को अपने कब्जे में लेकर थाना लाई और कागजी कार्रवाई में जुट गई। वहीं घटना के दूसरे दिन मृतक के गांव में शोक का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026