परवेज अख्तर/सिवान : मुख्यालय स्थित रामेश्वर धाम मंदिर का वार्षिकोत्सव 5 मार्च से मनाया जाएगा। इस मौके पर श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए जानकारी आयोजन समिति के सदस्य अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर का वार्षिकोत्सव पांच मार्च से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलेगा। मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आचार्य पं. रासबिहारी उपाध्याय द्वारा प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक पूजा पाठ व भजन किया जाएगा। वहीं चातकी वैदेही सुरभि द्वारा सायंकाल प्रतिदिन 6 बजे से प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राम कथा एवं झांकी का प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को रामेश्वर धाम मंदिर में रुद्राभिषेक किया जाएगा तथा 11 मार्च को शिव बारात का आयोजन होगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…