परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन ओपी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के एक 12 वर्ष के बच्चे को बीते मंगलवार की देर रात एक व्यक्ति द्वारा पीट-पीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाद बच्चे के माता-पिता ने चैनपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. जहां स्थानीय चिकित्सकों की देख-रेख में पीड़ित बच्चे का उपचार किया गया. घटना के बाद बच्चे के पिता अमरनाथ पटेल ने ओपी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है.
पिता ने आवेदन में कहा है कि उनका पुत्र मंगलवार की रात करीब 11 बजे चैनपुर श्रीराम चौक पर चल रहे श्रीराम महोत्सव महायज्ञ देखकर घर लौट रहा था, तभी बाजार स्थित प्रकाश पुस्तक के मालिक व सिसवन थाना क्षेत्र के किशुनवारी गांव निवासी राजेंद्र साह ने मेरे बेटा को पकड़ कर बेरहमी से पीट दिया.जिससे मेरा बेटा बुरी तरह घायल हो गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…