पटना: मोतिहारी शहर के राजा बाजार स्थित एक एटीएम में रुपये भरने आए कर्मी की वहां मौजूद बैंक के गार्ड ने गोली मार हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के राजा बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक से पास एटीएम में रुपये डालने के लिए एजेंसी के कर्मचारी पश्चिम चम्पारण जिला के योगापट्टी थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी रमेश कुमार दास आया था।
इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी वहां तैनात गार्ड से विवाद हो गया। दोनों के बीच बकझक होने लगी। इसी दौरान गार्ड ने रमेश को गोली मार दी। इसके बाद वहां मौजूद लोग घायल कर्मचारी को इलाज के लिए आननफानन में सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…