सिसवन: छह हजार नगद सहित डेढ़ लाख के जेवरात चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन चैनपुर ओपी क्षेत्र के नयागांव में एक मजदूर के घर में दाखिल हुए बेखौफ चोरों ने नगदी-जेवरात समेत क़रीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया.घटना गुरूवार की रात करीब 12 बजे की बताई गई. घरवालों की घटना की जानकारी एक बजे रात को हुई.घटना का पता चला तो पीड़ित ने शिकायत थाने में दर्ज कराई है. घटना के संबंध में बताया गया की स्थानीय निवासी घूरल महतों के परिवार के लोग गुरुवार की रात्रि अपने मकान की छत पर सो रहे थे. इसी बीच रात्रि समय क़रीब 12 बजे कुछ चोर मौका देखकर उनके घर के अगले हिस्से से प्रवेश कर गए.इस बीच चोरों ने उनके मकान के अंदर के दो कमरों का ताला तोड़कर रखे छह हजार रुपये नकदी के अलावा करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के आभूषण व कीमती कपड़ों की चोरी कर ली.घटना की जानकारी तब भी परिवार के किसी भी व्यक्ति को नहीं हुई.

बताया गया की करीब एक बजे जब बिजली कटी तो घूरल महतों का पूत्र बिक्की कुमार अपनी मोबाइल लेने छत से नीचे आया तो देखा की कमरा का ताला टूटा हुआ है.कमरे के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था.बिक्की ने शोर मचाना शुरू किया. परिवार के सभी लोग छत से उतर कर नीचे आया और घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया.घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चैनपुर ओपी थाने की पुलिस ने छानबीन शुरु किया.जिसमें पुलीस को घटना स्थल से करीब दो मीटर दूर एक गड्ढे से चोरी गई बॉक्स व कुछ सामान मिला.पीड़ित शकुंतला देवी ने बताया कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर उसमें रखे दो पेटी उठा ले गए.जिसमें सोने और चांदी का जेवरात था.पीड़िता ने चोरी की गई जेवरात की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपया बताई है.इधर चैनपुर ओपी पुलिस पीड़िता के बयान पर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026