बड़हरिया: चोरों ने फिर बनाया अपग्रेडेड हाइ स्कूल रामपुर को निशाना, पानी टंकी व पाइप चोरी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया ग्रीष्मावकाश होते ही चोरों ने स्कूलों को निशाना बनाना शुरु कर दिया है. बड़हरिया प्रखंड व जामो थाना क्षेत्र के उमवि सह उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर में चोरों व असामाजिक तत्वों द्वारा पानी की टंकी व पाइप चुराने व तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है.इसको लेकर विद्यालय के रात्रि प्रहरी अरुण कुमार सिंह ने डीइओ व जामो पुलिस को आवेदन दिया है.जिसमें सरकारी संपत्ति चोरी करने,तोड़फोड़ कर नष्ट करने व हथियार का भय दिखाकर धमकाने की बात कही गयी है.

उन्होंने कहा है कि इससे पहले भी चोरों व बदमाशों द्वारा ताला तोड़कर चावल चोरी की गयी है व विद्यालय के चापाकल का हेड खोल लिया गया है.रैंप का स्टील का पाइप चुरा लिया गया है. एक हजार लीटर की पानी टंकी चुरी ली गयी है जबकि दूसरी नष्ट कर दी गयी है.जबर्दस्ती स्कूल में बरात टिकाकर गंदगी फैलायी जाती है. मना करने पर धमकी दी जाती है.उन्होंने मांग की है कि शिक्षकों सहित सभी स्टाफ की रक्षा की दिशा में समुचित कार्रवाई की जाय,ताकि सरकारी संपत्ति की सुरक्षा हो सके.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026