सिसवन: घर से दस लाख के आभूषण की चोरी, दहशत का माहौल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सरउत में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर में प्रवेश कर करीब 10 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। इस मामले में पीड़ित सरउत निवासी ठाकुरजी ठाकुर ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी चोर छत के सहारे घर में प्रवेश कर गए तथा कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश कर गए तथा अलमीरा व बक्सा तोड़कर उसमें रखे करीब 10 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। जब ढाई बजे मेरी पत्नी जगी तो देखा कि उनके कमरे का दरवाजा बाहर से कपड़ा से बंधा था, उसे किसी तरह खोला तो देखा कि घर के सभी कमरे को बाहर से कपड़ें से बांध कर बंद किया गया था और एक कमरे का दरवाजा खुला था।

जब वहां पहुंची तो कमरे में रखा गोदरेज का अलमीरा टूटा हुआ पाया और सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने के बाद पता चला कि उसमें रखे सोने की 25 अंगूठी, सोने की दो चेन, एक हार, कान की बाली, पायल सेट सहित करीब 10 लाख के आभूषण गायब थे। चोर छत के ऊपर बने कमरे के पास आभूषण के खाली डब्बे फेंक दिए थे। इसकी सूचना थाने को दी गई। इस संबंध में थाने में आवेदन देकर सामान बरामदगी तथा चोरों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष रामनिवास ठाकुर ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026