आंदर: कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में 31 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी ने बुधवार को पत्र जारी कर कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रखंडाधीन 31 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण की मांग की है। विभागीय निर्देश के बावजूद इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा कंपोजिट विद्यालय अनुदान मद की राशि को व्यय नहीं करने तथा कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना करते हुए बहुत ही कम राशि की निकासी की गई है।

जिसको लेकर कार्रवाई करते हुए बेसिक स्कूल जयजोर, मध्य विद्यालय पचोखर, मध्य विद्यालय सलाहपुर, नया प्राथमिक विद्यालय बारी टोला, नया प्राथमिक विद्यालय भूसी टोला, नया प्राथमिक विद्यालय दुदही टोला, प्राथमिक विद्यालय घटैला, नया प्राथमिक विद्यालय भवराजपुर, नया प्राथमिक विद्यालय मदेशिलापुर, नया प्राथमिक विद्यालय नहुनी, नया प्राथमिक विद्यालय सांचीपुर, प्राथमिक विद्यालय अमनौरा, प्राथमिक विद्यालय अर्कपुर, प्राथमिक विद्यालय धर्मखोर, प्राथमिक विद्यालय दोआय, प्राथमिक विद्यालय महम्मदपुर, प्राथमिक विद्यालय मकतब चंदौली, प्राथमिक विद्यालय पतेजी बहादुर उर्दू, प्राथमिक विद्यालय सोनकरा, प्राथमिक विद्यालय शिउरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या चित्तौर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जमालपुर,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटवार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पडे़जी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तियाुय, उच्च विद्यालय गहिलापुर, उच्च विद्यालय आंदर, रामअवतार उच्च विद्यालय भवराजपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरवा एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेढ़ाय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

बीईओ ने बताया कि गत नौ दिसबंर को जिला कार्यालय समग्र शिक्षा अभियान द्वारा आयोजित वीसी में अधोहस्ताक्षरी को सख्त निर्देश दिया गया था कि कंपोजिट विद्यालय अनुदान मद की राशि का व्यय शुरू नहीं करने वाले विद्यालय प्रधानाध्यापक को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024