परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चैनपुर भीखपुर स्थित दाहा नदी पुल पर सोमवार की सुबह एक युवक वीडियो शूट करने के लिए नदी में छलांग लगा दिया और लापता हो गया। युवक के डूबने की सूचना पर सीओ सतीश कुमार, सीआइ अनुज कुमार मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों के माध्यम से युवक की खोजबीन शुरू कराई। इसके बाद युवक की तलाश में गोताखोरों द्वारा लगातार रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के डेराराय के बंगरा गांव निवासी शशि भूषण सिंह के पुत्र ऋषिकांत सिंह सोमवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के ही चार युवकों के साथ मेंहदार पूजा करने के लिए घर से निकला था।
करीब 10:30 बजे भीखपुर स्थित दाहा नदी पर बने पुल पर पहुंच कर वीडियो शूट करने लगा और नदी में छलांग लगा दिया। इसके बाद से युवक का कुछ पता नहीं चल सका है जबकि उसके साथ मौजूद सभी दोस्त वीडियो बना रहे थे। कुछ देर तक जब ऋषिकांत सिंह पानी से ऊपर नहीं आया तो उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही स्वजन भी वहां पहुंच गए। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। प्रशासन पहुंच गोताधोरों के माध्यम से युवक की तलाश शुरू कर दी। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…