परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के निरखापुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर रुद्र महायज्ञ के लिए सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर साईपुर, चटया होते हुए जई छपरा स्थित सरयु नदी घाट पहुंची जहां आचार्य रुद्र प्रताप द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से जल भरा गया। इस दौरान इस दौरान जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। जल भरने के बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचा जहां रुद्र महायज्ञ शुरू हुआ।
कलश यात्रा को सुशोभित करने के लिए कलश यात्रा के आगे आगे डीजे पर रामधुन बजाया जा रहा था। वही कलश यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए घोड़े हाथी भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जो कलश यात्रा के आकर्षक केंद्र बने हुए थे।यज्ञ आयोजन करता श्री श्री 108 श्री जगत नारायण दास जी महाराज ने बताया कि मंगलवार की संध्या से चंद्रभान द्विवेदी उर्फ केन बाबा तथा आलोक भूषण जी महाराज द्वारा प्रवचन भी किया जाएगा। मौके पर ब्यास उपाध्याय, अशोक मांझी,हरेकृष्ण पाण्डेय,आत्मा सिह, ललन सिंह,रामनरायन दास जी महाराज सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…