परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के गंगपुर में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ को ले हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गंगपुर स्थित शिव मंदिर से आरंभ होकर गांव का भ्रमण करते हुए सरयू नदी देवी घाट पहुंची जहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से जल भरा गया।
इस दौरान हर हर महादेव और जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। जल भरने के बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महायज्ञ शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने बताया कि पुराने मंदिर में नए मंदिर के निर्माण के बाद यह यज्ञ का आयोजन किया गया हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…