सिवान: यू डायस प्लस के तहत सभी सरकारी व निजी स्कूलों का डाटा संग्रहण कर की जाएगी आनलाइन इंट्री

परवेज अख्तर/सिवान: सरकार द्वारा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई प्रयास किए जाते हैं। इसी प्रयास के साथ शिक्षा मंत्रालय के तहत यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फार एजुकेशन प्लस पोर्टल का निर्माण किया गया है। इसमें सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों से संबंधित डाटा एकत्रित किया जाना है। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में संचालित सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल व प्रस्वीकृति प्राप्त निजी स्कूलों का डाटा संग्रहित कर उसकी आनलाइन इंट्री की जानी है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि यू डायस प्लस रियल टाइम डाटा प्रदान करता है। ऐसे में सभी स्कूलों को इस पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज करना अनिवार्य है। यह पोर्टल स्कूल के शिक्षकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि इससे स्कूल के रोजाना रिपोर्ट संस्करण के लिए आनलाइन पोर्टल पर वास्तविक समय के डाटा को रखना बहुत सरल होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026