सिसवन: स्वाभिमान व त्याग की प्रतिमूर्ति थे महाराणा प्रताप

  • पुण्यतिथि पर याद किए गए वीर महाराणा प्रताप
  • महाराणा ने स्वाभिमान से नहीं किया था समझौता

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के गंगपुर सिसवन में बुधवार को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई। महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर फूल माला पहना कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रतिमा के संस्थापक व नयागांव पंचायत के पूर्व मुखिया आनंद सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग व स्वभिमान की प्रतिमूर्ति थे। भारत के शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के लिए कभी भी नहीं झुके। उन्होंने कभी भी अधीनता स्वीकार नहीं की। भारत के कई राजाओं ने अकबर की गुलामी करना मुनासिब समझा, पर महाराणा प्रताप जंगलों में भटकते रह गए, कंदमूल फल खाए, कई त्रासदी झेली लेकिन वे कभी भी किसी कीमत पर दुश्मनों के आगे नहीं झुके। यहीं वजह रही कि वियतनाम के प्रधानमंत्री भी जब भारत आए तो सबसे पहले महाराणा प्रताप के स्मारक पर गए और उन्हें नमन किया। ऐसे योद्धा के कारण ही आज भारत की पवित्रता टिकी हुई है।

कहानी से बहुत कुछ सीखा

नन्दामुड़ा में सांसद कविता सिंह के आवास पर महाराणा प्रताप की 425 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उन्होंने कहा कि भारत माता को संपूर्ण न्योछावर करने वाले महाराणा प्रताप की कहानी से हमने बहुत कुछ सीखा है। अगर महाराणा प्रताप की जीवनी को अपने जीवन में उतारा जाय तो निश्चित रूप से हर घर के आंगन में भारत माता की पवित्रता के लिए महाराणा प्रताप का जन्म होगा। महाराणा प्रताप भले ही मेवाड़ में जन्मे, परंतु पूरा देश उनको नमन करता है। उन्होंने मातृभूमि के शीश को कभी झुकने नहीं दिया। मौके पर जदयू नेता अजय सिंह, प्रमुख धर्मेन्द्र साह, विनोद सिंह, कन्हैया सिंह, सत्येन्द्र भारती, अखिलेश सिंह, बबलू सिंह, रंजय सिंह, त्रिलोकीनाथ सिंह, ओमप्रकाश सिंह व देवेंद्र सिंह थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024