परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में ग्यासपुर सरयू नदी में शनिवार की सुबह कूदकर डूबने वाली छात्रा का दूसरे दिन रविवार को भी भी पता नहीं चल सका। उसकी बरामदगी के लिए प्रशासन व गोताखोरों की संयुक्त टीम नाव व स्टीमर से घटना के समय से हीं नदी में सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन दो दिन बीतने के बावजूद भी उसका कहीं सुराग नहीं मिल सका है। सीओ सतीश कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दोनों तरफ नदी में दो-दो किलोमीटर तक नदी की धारा में छात्रा की तलाश की गई, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।
बताया गया कि ग्यासपुर गांव एक लड़की शनिवार की सुबह करीब 10 बजे इंटर कालेज में एडमिशन कराने को बोल कर अपने घर से निकली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा साइकिक से करीब 11 बजे वह टोलापुर जाने वाली सड़क के सामने स्थित सरयू नदी बांध पर पहुंच कर सरयू नदी में छलांग लगा दी थी। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि नदी के तेज बहाव में वह दूर ब बह गई होगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…