परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के तिलौता-भरवलिया मुख्य पथ पर मठिया मोड़ के समीप सोमवार की शाम दो अज्ञात बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर कपड़ा व्यवसायी से 42 सौ रुपये तथा मोबाइल लूट लिए। इस संबंध में पीड़ित व्यवसायी अनिल भारती ने ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घुरघाट मठिया गांव निवासी अनिल भारती फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता है।
सोमवार की शाम करीब पांच बजे कपड़ा बेचकर घर वापस लौट रहा था तभी तिलौता से भरवलिया जाने वाली नहर पथ पर मठिया मोड़ के समीप पहले से खड़े दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें हथियार का भय दिखाकर रोक लिया और मारपीट करते हुए उनके जेब में कपड़ा बिक्री के रखे 42 सौ रुपये व एक मोबाइल लूट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े व्यापारी से हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…