परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सानी कुड़वा निवासी विनय भूषण तिवारी ने थाने में आवेदन देकर गांव के की कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने आवेदन में कहा है कि रविवार की रात्रि करीब 10 बजे अपने दरवाजे पर बैठा था तभी गांव के ही विशाल तिवारी, नीलेश तिवारी, अमित तिवारी, अंकित तिवारी, सोनू तिवारी आ धमके तथा लाठी डंडा और हथियार से लैस होकर मेरे दरवाजे पर आ धमके तथा मुझपर जानलेवा हमला कर दिया।
इस दौरान मेरा सर फट गया। इस दौरान नीलेश तिवारी व विनोद तिवारी मेरे गले से सोने की चेन और जेब से तीन सौ रुपये छीन लिया। वहीं विशाल तिवारी ने कट्टा से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक लाेग एकत्रित होते सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संंबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…