परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के मेहंदार स्थित बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सोमवार की अलसुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सरयू नदी से जल भरकर हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ मंदिर में बने अरघा में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग द्वार बना हुआ था। श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अरघा में जलाभिषेक कर रहे थे।
मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किए। वहीं मंदिर परिसर स्थित कमलदाह सरोवर में श्रद्धालु जल भरकर भगवान की शिव की पूजा अर्चना की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। मेले की निगरानी सीसी कैमरे से की जा रही थी। इसके अलावा कचनार स्थित बौद्ध नाथ मंदिर, सिसवन स्थित महादेव मंदिर, चैनपुर स्थित कशेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…