सिवान: हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय, दूसरी सोमवार को जलाभिषेक की रही होड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर अल सुबह से जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। इस दौरान शिवभक्तों के हर-हर महादेव व जय शिव के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो गया था। सोमवार की अल सुबह श्रद्धालु पूजा सामग्री के साथ शिवालय में पहुंच भगवान भोलेनाथ सहित गणेश, पार्वती, नंदनी, हनुमान समेत अन्य देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

मंदिरों के बाहर कई जगह मेला भी लगा था। मेला परिसर में पूजा सामग्री की समेत अन्य दुकानें भी सजी हुईं थी जहां श्रद्धालुओं द्वारा खूब खरीदारी की गई। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तथा मंदिर समिति के सदस्य भी तैनात थे। शहर के महादेवा पंचमुखी शिव मंदिर, भावनाथ मंदिर, डाकबंगला रोड, फतेहपुर, मखदुम सराय, श्रीनगर, स्टेशन रोड समेत अन्य मंदिरों में भीड़ देखी गई। संध्याकाल मंदिरों में शृंगार आरती किया गया, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026