सिसवन: चांदपुर हत्याकांड में 48 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं

  • घटना के खुलासे पर टिकी सबकी नजरें
  • पुलिस ने अभीतक नहीं की कोई पूछताछ

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के चांदपुर गांव में रविवार की शाम हुई युवक कृष्णा पांडेय की हत्या में 48 घंटे बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। वह कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मगर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। थानाध्यक्ष कुमार वैभव का कहना है कि एक-दो दिन में हत्या का सुराग हाथ लग जाएगा। पुलिस अपना काम कर रही है। मगर 48 घंटे बाद भी किसी को हिरासत में लेकर पूछता नहीं कर पाई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि हत्या का कारण चाहे जो हो पुलिस गांव के वैसे लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करे जिसपर उसे शक हो। शायद कुछ सुराग हाथ लग जाए। फिलहाल सभी लोग इस घटना की सच्चाई तक जाने की फिराक में हैं। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मगर खुलकर कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। कुछ लोगों ने घटना को घटित होते हुए देखा मगर सामने आकर कुछ बताना नहीं चाहते।

प्रेम प्रसंग में तो नहीं हुई हत्या

लोगों में चर्चा है की प्रेम प्रसंग में तो हत्या नहीं हुई। मगर सभी लोग सच्चाई बताने से परहेज कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि कृष्णा का गांव के ही किसी लड़की से प्रेम प्रसंग था। प्रेमिका या उसका किसी दोस्त ने उसे फोन कर बुलाया। जहां उसके साथ घटना घटी। हत्या वाली जगह से लगभग 25 मीटर पश्चिम की दूरी पर एक घर है। उसके पीछे घर है। ऐसा संभव नहीं कि पास में घटना घटे और उस जगह रहने वाले लोग हो को जानकारी नहीं हो। मगर लोग कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024