परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के बखरी गांव स्थित आनंद बाग व सुंदर बाग मठ में 30 अगस्त से शुरू होने वाले दो दिवसीय संत सम्मेलन की तैयारी तथा विधि-व्यवस्था को ले प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को मठ के महंत राज बल्लभ दास उर्फ जंगली दास की साथ बैठक की। बैठक में संत सम्मेलन की तैयारी समेत विभिन्न मुद्दे पर चर्चा की गई।
महंतजंगली दास ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में करीब दो लाख श्रद्धालु भाग लेंगे। इसमें स्थानीय समेत बलिया, देवरिया, जहानाबाद, छपरा, गोपालगंज आदि जिले से काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने अधिकारियों से महिला पुलिस के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने की मांग की। बैठक में सिसवन थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज, बीडीओ सूरज कुमार, सीओ सतीश कुमार आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…