परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ गांव में करंट लगने से एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान रामगढ़ निवासी देव कुमार पाल के पुत्र रंजन पाल के रूप में हुई। बताया जाता है कि रंजन पाल सोमवार की दोपहर नगईं गांव स्थित किसी व्यक्ति के घर बिजली का तार जोड़ने के लिए गया था। कार्य करने के दौरान वह करंट लगने से गिरकर बेहोश हो गया।
गृह स्वामी द्वारा उसे इलाज के लिए किसी निजी क्लिनिक लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन अस्पताल पहुंच रोने लगे। स्वजनों के रोने से माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…