परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के किशुनबारी गांव में बुधवार की सुबह छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान गांव के ही मुस्तकिम अंसारी के पुत्र मैनुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मैनुद्दीन अंसारी बुधवार की सुबह अपने छत पर खड़ा होकर छत पर बनाए गए रेलिंग पर पानी डाल रहा था।
इस दौरान अचानक असंतुलित कर नीचे खड़े एक राड पर जा गिरा। इस क्रम में राड उसके गर्दन के आर-पार हो गया। आसपास के लोग उसे एक निजी क्लीनिक में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नूरजहां खातून समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…