तरवारा: मारपीट में घायल अशरफ अली की इलाज के दौरान मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर में 19 फरवरी को विवादित जमीन में लगे बांस काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक पक्ष के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी मौत इलाज के दौरान मंगलवार की रात गोरखपुर अस्पताल में हो गई थी। उसका शव बुधवार की सुबह गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव का ही अशरफ अली बताया जाता है। ज्ञात हो कि जीबी नगर के संग्रामपुर गांव में 19 फरवरी को विवादित जमीन पर लगे बांस काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी।

इसमें गांव के ही अशरफ अली घायल हो गया जिसे पुलिस आदेशानुसार सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान मंगलवार की रात घायल व्यक्ति की मौत हो गई। स्वजन बुधवार को अशरफ का शव लेकर थाना पहुंचे जहां पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में असरफ अली के भाई नेसार हुसैन के आवेदन पर गांव के ही साहेब हुसैन, आजाद अली, शौकत अली, कुलसुम बीबी, ताहिर हुसैन, अजमेर अली के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026