परवेज अख्तर/सिवान: पंचायतों में योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन हो इसको लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी विभा ने शनिवार को घुरघाट एवं रामगढ़ पंचायतों में पहुंचकर फिडबैक लिया। उन्होंने हर घर नल का जल योजना की स्थिति और उसके रख रखाव, जलापूर्ति का विवरण, अतिरिक्त पानी या पानी के रिसाव की निकासी की व्यवस्था, घर तक पक्की नाली गली योजना की स्थिति एवं उसका रख रखाव, सड़क की स्थिति, नाली और सेफ पीट की स्थिति आदि की जांच पड़ताल की तथा स्थानीय लोगों से इस संबंध में जानकारी ली।
इस मौके पर उन्होंने उपस्थित कनीय अधिकारियों को कई दिशानिर्देश दिए। पंचायती राज पदाधिकारी ने बताया कि विशेषकर नल जल योजना के सही तरीके से संचालन के लिए वार्ड पार्षदों एवं वार्ड अनुरक्षक को कहा गया है ताकि लोगों को नल का जल मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर किसी घर में नल जल का कनेक्शन नहीं दिया गया है उसे लगाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…