परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर निवासी दिवंगत पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी राजद की हिना शहाब के इकलौते पुत्र ओसामा शहाब को शनिवार को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। पटना के एक निजी अस्पताल में डा. आयशा ने बेटे को जन्म दिया है। यह सुखद समाचार सुनते ही परिवार सहित समर्थकों में जश्न का माहौल हो गया है। हिना शहाब को दादी बनने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी।
ज्ञात हो कि 13 अक्टूबर 2021 को जीरादेई के चांदपाली निवासी आफताब आलम की पुत्री डा. आयशा के साथ ओसामा की शादी हुई थी। उसमें वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी सहित दर्जनों नेताओं ने भाग लिया था। शादी के 17 महीने बाद हिना शहाब को दादी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…