सिसवन: चैनपुर बाजार में खुले में मांस-मछली की बिक्री से लोगों को परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार स्थित गोला बाजार में मांस-मछली के दुकानदार स्वच्छता के नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा नियमों के विपरीत खुले में मांस-मछलियों की बिक्री की जा रही है जो कई बीमारियों का कारण साबित हो रही है। जबकि खुले में मांस मछली बेचना निषेध है, लेकिन विक्रेता नियमों को ताक पर रखकर मांस-मछली का कारोबार कर रहे हैं। सड़क किनारे मांस-मछली की बिक्री होने से आसपास गंदगी का आलम व्याप्त रहता है।

मांस- मछली की दुकानों के समीप से गुजरते समय निकलने वाले दुर्गंध से भी आम लोगों को काफी परेशानी होती है। जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह, मुखिया श्वेता देवी, सरपंच सरिता देवी समेत स्थानीय लोगों ने सीओ, एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारियों से अविलंब इस पर रोक लगाने की मांग की है। सभी का कहना है कि खुले में जानवर को काटना और बेचना प्रतिबंधित है। इन नियमों को लागू करने की जिम्मेवारी प्रशासन के पास है लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। यहां तक कि जो जानवर बिक रहे हैं वह स्वस्थ हैं या नहीं इसको भी देखने वाला कोई नहीं है। सीओ सतीश कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच कर ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024