Categories: पटना

मोबाइल छीन रहे चोर को चलती ट्रेन से 15 KM तक टांग कर उसे ले गए यात्री, VIDEO देखकर कांप जाएंगे

✍️परवेज अख्तर/ एडिटर इन चीफ: रेलवे स्टेशन पर चोरी, पॉकेटमारी जैसी घटनाएं होती रहती हैं. अक्सर चलती ट्रेन की खिड़की या दरवाजे पर से चोर सामान झपट्टा मारकर फरार हो जाते हैं. कई बार लोगों के महंगे फोन तक छीन लेते हैं. कई बार सोने की चेन भी छीनकर चलते बनते हैं. चलती ट्रेन के कारण यात्री कुछ कर भी नहीं पाते हैं. ऐसी घटना लगातार बढ़ती जा रही है. हालांकि एक यात्री की सूझबूझ से ना सिर्फ उसका फोन बच गया बल्कि उस चोर को भी पकड़ लिया गया और चलती ट्रेन में 15 किलोमीटर तक उस शख्स को टांगकर यात्री ले गए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

घटना बिहार के बेगूसराय का है. एक मोबाइल चोर को ऐसी सजा दी गई कि रूह कांप जाएगी. चोर को यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर लटका दिया. 15 किलोमीटर तक चोर अपनी जान की भीख मांगता रहा. बाद में उसे जीआरपी के हवाले कर दिया. मोबाइल चोर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र का पंकज कुमार है.

ट्रेन खुलते ही मारा था झपट्टा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीते मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर ट्रेन साहेबपुर कमाल-उमेशनगर के बीच गुजर रही थी. इसी दौरान ट्रेन की खिड़की के पास एक यात्री बैठा था. वह मोबाइल से बात कर रहा था. जैसे ही ट्रेन चलने लगी तो चोर यात्री के फोन को झपट्टा मार दिया. यात्री ने शातिर चोर का तुरंत हाथ पकड़ लिया. इसके बाद चोर को साहेबपुर कमाल से खगड़िया तक ट्रेन के बाहर खिड़की तक लटका कर ले आए. 15 किलोमीटर तक खिड़की पर दोनों हाथ के सहारे चोर लटका रहा. यात्रियों ने उसे सजा देने के मकसद से ऐसा किया. वीडियो में युवक लोगों से हाथ नहीं छोड़ने की गुहार लगाता दिख रहा है. लगातार कहता है कि मुझे मत छोड़ना नहीं तो मर जाएंगे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026