सिसवन: पीओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन विभागीय निर्देश पर मनरेगा पीओ सुबोध कुमार सिंह ने सोमवार को प्रखंड के मधुसूदन उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज एवं आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय छितौली का निरीक्षण किया उन्होंने मध्याह्न भोजन का भी जायजा लिया और विधि व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल व्यवस्था, शौचालय की साफ-सफाई, पाठशाला में मध्याह्न भोजन के साप्ताहिक पोषण चार्ट की जांच की। पीओ ने छात्र उपस्थित पंजी से छात्रों का मिलान किया तथा शिक्षक उपस्थिति पंजी की भी जांच की। आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक 217 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उन्होंने विद्यालय में पढ़ रहे कई प्रश्न पूछे। छात्र-छात्राओं द्वारा सटीक उत्तर देने पर उन्हें शाबासी दी।

उन्होंने दोस्ताना अंदाज पर बच्चों से उनके भविष्य की शैक्षणिक योजना की जानकारी ली। पीओ ने स्कूली बच्चों से कहा कि यदि ईमानदारी पूर्वक लक्ष्य निर्धारित किया जाए एवं अभी से ही नियमित पढ़ाई की जाए तो निश्चित रूप से लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। मौके पर उन्होंने बच्चों को कछुए और खरगोश की प्रचलित दौड़ प्रतियोगिता संबंधित कहानी सुनाई और बच्चों को कहा तेज गति से नहीं नियमित अभ्यास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इसलिए आप सभी ईमानदारी पूर्वक नियमित अध्ययन करें। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई में दिक्कत हो तो बेहिचक अपने शिक्षकों से जानकारी लेनी चाहिए। जांच के दौरान सभी शिक्षक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026