परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना पुलिस ने कोर्ट से निर्गत आदेश पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कचनार में हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित गांव के ही आशीर्वाद सिंह, चंदन सिंह एवं मृत्युंजय सिंह के घर पर इश्तेहार चस्पाया। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि सिवान न्यायालय निर्गत आदेश पर इश्तेहार को आरोपित के घर के दरवाजे पर चिपकाया गया। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी 2023 को आरोपितों ने कचनार गांव निवासी भरत सिंह के पुत्र अंकित कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह की चाकू से गोदकर तथा गले को काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।
इस मामले में थाना में कांड सं. 47/23 अंकित है। इस घटना के बाद सभी आरोपित फरार चल रहे हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपित फरार होने के कारण गिरफ्तार नहीं हो पा रहे हैं। न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को आरोपित के घर पर चिपकाया गया। यदि कुछ दिनों में थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो कोर्ट के आदेश पर उनके घर की कुर्की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…