परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के बघौना निवासी राजेश सिंह के पांच वर्षीय पुत्र टुकटुक की हत्या आठ फरवरी 2021 में गला रेतकर कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पिता के आवेदन पर बघौना पंचायत के पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया था। इस मामले में थाने की पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त बघौना निवासी उदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया तथा आगे की कार्रवाई करते हुए रविवार को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि आठ फरवरी 2021 को बघौना निवासी राजेश सिंह के पुत्र टुकटुक की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में राजेश सिंह ने बघौना पंचायत के पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह सहित गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया था। वहीं पूर्व मुखिया कमलेश कुमार सिंह ने हत्या में साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाते हुए वरीय पदाधिकारियों को आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की थी। इस मामले की जांच सीआइडी विभाग द्वारा की जा रही थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान उदय सिंह अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था और वह फरार चल रहा था जिसे घर पर होने की सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…