बड़हरिया: अधिक बिल आने से उपभोक्ता परेशान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड विद्युत उपभोक्ता यूनिट से अधिक बिल आने पर परेशान हैं। वे इसके लिए विभाग के वरीय पदाधिकारी से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से रोष है। इस संबंध में सावना निवासी मुन्ना कुमार ने बताया कि छह महीने तक यूनिट से अधिक बिल आने पर विभाग में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई तथा इसमें सुधार की गुहार लगाई, लेकिन विभाग द्वारा उनके आवेदन पर काेई ध्यान नहीं दिया गया। बाद में थक हारकर बिजली बिल जमा किया।

इसके बावजूद सात हजार रुपये बिल आ गया। वहीं छत्तीसी निवासी इमाम हुसैन, सुंदरी निवासी सतीक अहमद, सुरहिया निवासी भोला अहमद ने कहा कि यूनिट से अधिक बिल आने पर विभाग को आवेदन दिया लेकिन छह माह बीतने के बावजूद बिल में कोई सुधार नहीं हुआ। इनके अलावा कई उपभोक्ता परेशान हैं। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन असफल रहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026