सिसवन: बीपीआरओ के खिलाफ सरपंचों ने किया विरोध प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को सरपंचों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा प्रशासन से बीपीआरओ पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार एवं अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सरपंचों का कहाना था कि बीपीआरओ का व्यवहार बहुत ही तानाशाही है। जब वो जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा व्यवहार करती हैं तो आमजन के साथ कैसा होगा। सरपंचों ने पंचायती राज पदाधिकारी कुमारी विभा को हटाने एवं माफी मांगने की मांग कर रहे थे। बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने मामले कि जांच कर वरीय अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही। बीडीओ के काफी समझाने-बुझाने के बाद सरपंच शांत हुए।

ज्ञात हो कि पंचायत में चल रही योजनाओं की जानकारी लेने नयागांव पंचायत के सरपंच नवीन सिंह 23 मार्च को बीपीआरओ कार्यालय पहुंचे थे जहां बीपीआरओ से बकझक हो गया। इससे गुस्साए सरपंचों ने प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर बीपीआरओ को यहां स्थानांतरित करने एवं माफी मांगने की मांग करने लगे। प्रदर्शन करने वालों में सरपंच अवधेश मांझी, विश्वकर्मा साह, पप्पू साह, शंकर भगवान प्रसाद, सरपंच प्रतिनिधि दिलीप सिंह, शेखर सिंह, लोहा सिंह, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026