तरवारा: शराब के नशे में धुत गुरुजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के तरवारा थाने की टीम ने रविवार की देर शाम तरवारा बाजार स्थित गंडक नहर के समीप से एक शिक्षक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शिक्षक की पहचान नोनियाटोला गांव निवासी अमेरिका प्रसाद के रूप में हुई है। शिक्षक महाराजगंज प्रखंड के उसरी स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित हैं। बताया जाता है कि शराब बंदी कानून को ताख पर रख कर गुरुजी शराब का सेवन कर रहे थे तभी इसकी गुप्त सूचना स्थानीय थाने को मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तरवारा गंडक नहर के समीप पहुंच जहां गुरुजी की शराब के नशे में धुत्त थे।

पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर चिकित्सकीय जांच व कानूनी कार्रवाई में जुट गई। लोगों में चर्चा है कि गुरुजी शराब बंदी कानून के बाद नहीं पीने और पीने देने की शपथ लेने के बाद भी शराब का सेवन कर रहे थे। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षक अमेरिका प्रसाद को पुलिस अभिरक्षा में मजिस्ट्रेट के समक्ष दंड के लिए भेजा गया है। वहीं इस बाबत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महाराजगंज विक्रमा प्रसाद गुप्ता ने बताया कि शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी महाराजगंज रवि रंजन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। शिक्षक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024