परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में छापेमारी कर 50 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को शनिवार की शाम गुप्त सूचना मिली कि ग्यासपुर गांव में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्यासपुर गांव निवासी नकुल सिंह के घर छपेमारी की। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपी के घर से 50 लीटर देशी शराब बरामद किया गया साथ हीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर मध निषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…