परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के मेंहदार गांव स्थित महेंद्रनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को लगने वाले बैशाखी शिवरात्रि मेला की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसडीओ सुनील कुमार के निर्देश पर मेला में विधि-व्यवस्था कायम रखने व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महेंद्रनाथ मंदिर परिसर और आसपास 10 जगहों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की है।
जारी आदेश में गर्भ गृह, प्रवेश द्वार, पश्चिमी निकास द्वार, पंचायत सरकार भवन, कमलदाह सरोवर के स्नान घाट आदि जगहों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष महेंद्रनाथ मंदिर परिसर में बैशाख शिवरात्रि को मेला लगता है। इस मौके पर छपरा, सिवान, गोपालगंज के अलावा उत्तर प्रदेश के बलिया, देवरिया समेत अन्य जिले के श्रद्धालु भगवान का शिव को जलाभिषेक व पूजा करने आते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…