बड़हरिया: मक्का फसल की कटनी करा उत्पादन किया गया आकलन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगावा पंचायत के चैन छपरा गांव में रविवार को प्रयोगकर्ता संजीव कुमार श्रीवास्तव, किसान सलाहकार जयराम कुमार द्वारा सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह की उपस्थिति में बाबूजान अली और मोसाहेब अली की खेत में मक्का फसल की कटनी करा उत्पादन का आकलन किया गया। जानकारी के अनुसार बाबूजान अली एवं मोसाहेब अली की खेत में 10 मीटर लंबाई और पांच मीटर चौड़ाई में रबी मक्का फसल की कटाई कराई गई। कटनी के बाद बाबूजान अली की खेत में 124 मक्का की बाली और हरा दाना 18.600 किलोग्राम और मोसाहेब अली की खेत में 148 मक्का की बाली और हरा दाना 20.900 किलोग्राम उत्पादन स्वरूप प्राप्त किया गया।

सहायक तकनीकी प्रबंधक ने बताया कि मक्का फसल कटनी से पहले खेत के दक्षिण-पश्चिम कोने से खेत की लंबाई और चौड़ाई मापी जाती है। कटाई किए गए क्षेत्र के मक्के की बाली की गिनती की जाती है। फिर बाली में से दाना निकालकर बोरे में भरकर हरा दाना का वजन किया जाता है, फिर मक्का बोरे सहित सात दिन सूखने के लिए रख दिया जाता है और सात दिन बाद फिर सूखा दाना का वजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि एक पंचायत में पांच जगह कटनी कराई जाती है। पांच जगहों के उत्पादन का अनुपात निकाल कर पंचायत में उत्पादन का आकलन किया जाता है। अगर उत्पादन निर्धारित वजन से कम हुआ तो किसान को फसल बीमा सहित अन्य लाभ मिलता है। साथ में इस वर्ष कुल कितना उत्पादन हुआ इसका भी पता चल जाता है। इस मौके पर मो. जान, दशरथ महतो, साहेब जान, रजिया खातून, मो. बानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024